Перейти к содержимому
РОО «Центр по развитию связей между Республикой Татарстан  и Индией» РТ

РОО «Центр по развитию связей между Республикой Татарстан и Индией» РТ

Основное меню
  • Портал
  • Главная
  • Об организации
    • Руководство
    • Структура
    • Документы
    • Контакты
  • Новости
  • Медиа
    • Видео
    • Фото
  • Гостевая
  • Главная
  • Новости
  • कुमकुम भाग्य का भाग्य खुला

कुमकुम भाग्य का भाग्य खुला

admin 30.03.2015

(30 марта 2015) श्राबंती चक्रवर्तीमुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए

दर्शक किसी शो के साथ अपनी वफ़ादारी तब तक ही रखते हैं जब तक उनको कहानी अच्छी लगे और पिछले हफ़्ते भी दर्शकों ने ऐसा ही कुछ किया.

काल्पनिक धारावाहिकों की बात करें तो इस हफ़्ते पहले नंबर पर रही कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी.

प्रज्ञा ने तो प्यार का इज़हार कर दिया लेकिन अब बारी है अभि की. लेकिन वो ठहरा घमंडी, उसको तो अपने प्यार के इज़हार में वक़्त लगेगा तब तक दर्शक अपना धीरज न खोएं.

साथ निभाना साथिया

साथ निभाना साथिया

दूसरे नंबर पर रहा साथ निभाना साथिया. धारावाहिक के किरदार अहम ने जब फिर से शादी करने का फैसला अपनी माँ कोकिला बेन को सुनाया तब से मोदी परिवार में अशांति की लहर चल पड़ी है.

कहानी में इमोशनल टच लाने के लिए कोकिला बेन को दिल का दौरा पड़ चुका है और सुपरबहु गोपी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंच चुकी हैं. यहां से कहानी क्या मोड़ लेगी ये तो शो के लेखक बेहतर बता सकते हैं .

तीसरे नंबर पर रहा ‘यह है मोहब्बतें’ जहां रूही अब इशिता और रमन के पास नहीं रहती है. इस धारावाहिक में फ़िलहाल रोना धोना ज़्यादा देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को पसंद आ रहा है.

कपिल की वापसी

कपिल शर्मा, कॉमेडी नाइट्स, टीवी शो

रियलिटी शोज़ में कपिल शर्मा ने इस हफ़्ते ज़बर्दस्त वापसी करते हुए पहले नंबर पर कब्ज़ा जमाया है अपने शो ‘कॉमेडी नाईट्स विद कपिल’ के साथ. पिछले हफ़्ते कपिल का शो टॉप तीन से बाहर हो गया था.

दूसरे नंबर पर रहा लिटिल चैंप्स फ़िनाले का एपिसोड . शो के इस हफ़्ते ख़त्म हो जाने के बाद इसकी जगह लेगा डांस ईंडिया डांस का सुपर मॉम्स संस्करण.

तीसरे नंबर पर रहा ‘ख़तरों के खिलाड़ी’ जहां रोहित शेट्टी अपने कंटेस्टेंट को नए नए स्टंट करवा रहे हैं.

चैनलों के होड़ में सबसे आगे रहा स्टार प्लस, उसके बाद कलर्स और तीसरे नंबर पर रहा ज़ी टीवी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमेंफ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

इस खबर को शेयर करें


bn-of-rt bn-uslugi bn-ufms bn-anrussia bn-prch
 ДЛЯ СЛАБОВИДЯЩИХ
© РОО «Ассамблея народов Татарстана» Тел.: 8 (843) 237-97-99 E-mail: an-tatarstan@yandex.ru
ГБУ «Дом Дружбы народов Татарстана» Тел.: 8 (843) 237-97-90 E-mail: mk.ddn@tatar.ru
420107, г. Казань, ул. Павлюхина, д. 57