Перейти к содержимому
РОО «Центр по развитию связей между Республикой Татарстан  и Индией» РТ

РОО «Центр по развитию связей между Республикой Татарстан и Индией» РТ

Основное меню
  • Портал
  • Главная
  • Об организации
    • Руководство
    • Структура
    • Документы
    • Контакты
  • Новости
  • Медиа
    • Видео
    • Фото
  • Гостевая
  • Главная
  • Новости
  • रैना की शादी में क्यों नहीं दिखे विराट कोहली

रैना की शादी में क्यों नहीं दिखे विराट कोहली

admin 07.04.2015

(8 апреля 2015) नई दिल्ली स्थित लीला पैलेस होटल में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की शादी में कई हाई प्रोफाइल मेहमान नजर आए।

 भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ शेरवानी में दिखे तो भारतीय क्रिकेट के सबसे कद्दावर शख्सियत एन श्रीनिवासन भी इस शादी में नजर आए।

इरफान पठान, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, ड्वेन ब्रावो और मोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर भी इस शादी में शरीक हुए। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग भी शादी में मौजूद थे। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी वर-वधू को आर्शीवाद देने पहुंचे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस शादी में पहुंचे।

इन सबके बीच विराट कोहली नजर नहीं आए और ना ही अनुष्का शर्मा दिखाईं पड़ीं, जबकि बीते तीन-चार दिनों से अनुष्का शर्मा दिल्ली में ही ठहरी हुईं थी। मीडिया में चर्चा चल रही थी कि विराट संग रैना की शादी में हिस्सा लेने के लिए ही अनुष्का दिल्ली में मौजूद हैं। इस दौरान वे कोहली के मीरा बाग स्थित घर पर भी ठहरीं और दोनों ने इस दौरान अपने कुछ फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए।

लेकिन रैना की शादी के दौरान ये हाई प्रोफाइल जोड़ी कैमरे की पकड़ से बाहर रही। ऐसे में अब चर्चा इस बात की हो रही है कि शादी के दौरान आखिर कहां गायब हो गई विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की जोड़ी।

रैना की शादी की तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भले दिखाई नहीं पड़ रहे हों, लेकिन माना जा रहा है कि कोहली और अनुष्का रैना की शादी में मौजूद थे। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रैना की वो तस्वीर शेयर की जिसमें वे प्रियंका को अंगूठी पहना रहे हैं। इस तस्वीर के नीचे कोहली ने लिखा है, “रैना और प्रियंका को सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना, क्या शानदार जोड़ी है! भगवान दोनों को तमाम खुशियां दें।”

ये संभव है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी में शामिल होने के दौरान मीडिया से दूरी बरती हो। ये भी संभव है कि वो होटल के कमरे से बाहर नहीं निकले हों। वैसे शादी के बाद अगले दिन यानी शनिवार को तड़के विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। ऐसे में संभव है कि कोहली-अनुष्का रैना की शादी के बाद सीधे एयरपोर्ट के लिए ही दोनो रवाना हुए हों।

वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में विराट कोहली की नाकामी के बाद अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया में काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इससे बहुत संभव है कि कोहली और अनुष्का मीडिया से दूरी बरत रहे हों।

 गूगल प्लस

Продолжить чтение

Назад: बैंकों पर बिफरे आरबीआई गवर्नर, बोले, ईएमआई कम न करना ‘नॉनसेंस’ है
Далее: Индийские дипломаты помогут устроить визит делегации Подмосковья в Индию


bn-of-rt bn-uslugi bn-ufms bn-anrussia bn-prch
 ДЛЯ СЛАБОВИДЯЩИХ
© РОО «Ассамблея народов Татарстана» Тел.: 8 (843) 237-97-99 E-mail: an-tatarstan@yandex.ru
ГБУ «Дом Дружбы народов Татарстана» Тел.: 8 (843) 237-97-90 E-mail: mk.ddn@tatar.ru
420107, г. Казань, ул. Павлюхина, д. 57