Перейти к содержимому
РОО «Центр по развитию связей между Республикой Татарстан  и Индией» РТ

РОО «Центр по развитию связей между Республикой Татарстан и Индией» РТ

Основное меню
  • Портал
  • Главная
  • Об организации
    • Руководство
    • Структура
    • Документы
    • Контакты
  • Новости
  • Медиа
    • Видео
    • Фото
  • Гостевая
  • Главная
  • Новости
  • फिर जमेगी शाहरुख़ और काजोल की जोड़ी

फिर जमेगी शाहरुख़ और काजोल की जोड़ी

admin 17.03.2015

(17 марта 2015) बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार शाहरुख़ ख़ान

और काजोल की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है.

शाहरुख़ ख़ान और काजोल की जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में नज़र आने वाली है.

इसके कयास तो काफी समय से लगाए जा रहे थे, लेकिन रोहित ने हाल ही में इस ख़बर की पुष्टि कर दी है.

फिल्म ‘दिलवाले’ के मुख्य किरदारों में शाहरुख़ और काजोल ही होंगे, लेकिन सहायक भूमिका में वरुण धवन और कृति सैनन दिखाई देंगी.

फ़िल्म रिलीज़ के लिए रोहित ने 25 दिसंबर की तारीख़ रखी है. फ़िल्म की शूटिंग जल्दी ही मुंबई में शुरू होने वाली है.

जून से शाहरुख़ और काजोल इस फ़िल्म की शूटिंग में शामिल होेंगे .

‘चलती का नाम गाड़ी’ की रीमेक?

फिल्म ‘दिलवाले’ की कहानी शाहरुख़ और काजोल को ध्यान में रख कर लिखी गई है. यह फ़िल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ की याद ताज़ा करेगी.

इसमें कबीर बेदी और विनोद खन्ना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

जब से फिल्म ‘दिलवाले’ के बनने की खबरें आई हैं, इसके कास्ट से लेकर नाम तक की चर्चा ज़ोरों पर है.

कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि ये फ़िल्म मधुबाला और किशोर कुमार की ‘चलती का नाम गाड़ी’ का रीमेक है.

वैसे रोहित शेट्टी ने इस दावे को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक औरट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

 

इस खबर को शेयर करें शेयरिंग के बारे में

Continue Reading

Previous: В Индии невеста бросила жениха, не сумевшего сложить 15 и 6
Next: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को


bn-of-rt bn-uslugi bn-ufms bn-anrussia bn-prch
 ДЛЯ СЛАБОВИДЯЩИХ
© РОО «Ассамблея народов Татарстана» Тел.: 8 (843) 237-97-99 E-mail: an-tatarstan@yandex.ru
ГБУ «Дом Дружбы народов Татарстана» Тел.: 8 (843) 237-97-90 E-mail: mk.ddn@tatar.ru
420107, г. Казань, ул. Павлюхина, д. 57